शादी की नियत से नाबालिग छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

शादी की नियत से नाबालिग छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया है. पीड़ित परिजनों के द्वारा खोजबीन में कोई सुराग पता नहीं चला तो थाना पहुंचकर बेलारी गांव के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय छात्रा अपने गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी. जहां रास्ते में ही पूर्व से घात लगाये बैठे युवक और महिलाओं ने छात्रा को बहला फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण कर लिया. छात्रा के पिता ने बेलारी गांव के राहुल कुमार, अनिकेत कुमार, महिला सरिता देवी और चंदन साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. जल्द ही अपहृत नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >