कटोरिया में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या हुई गंभीर, आमजन परेशान

कटोरिया में बारिश के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय लोग नाले की मांग कर रहे हैं।

कटोरिया (बांका). कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या गंभीर हो चुकी है. वहीं विभागीय अधिकारी समस्या के ठोस निदान को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं. कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला परिषद के डांक बंगला के बीच से आदर्श मध्य विद्यालय जाने वाली पीसीसी पर पिछले कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है.

छात्र-छात्राओं को भी हो रही परेशानी

इस रास्ते से होकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा पैदल यात्रियों, बाइक, टोटो व ऑटो चालकों को भारी परेशानी हो रही है. जल निकासी की समुचित इंतजाम नहीं रहने से यहां यह समस्या स्थाई बन चुकी है.

बांका रोड में भी पक्की नाला की मांग

कटोरिया बाजार के बांका रोड में भी कंचनगली मोड से लेकर हाइस्कूल तक पक्की नाला का निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सडक पर बहने लगता है. इस रोड में भी बारिश के कई घंटों बाद तक जलजमाव की समस्या बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने प्रभावित इलाके में पक्की नाला निर्माण की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >