तेलिया में भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पहाड़ पंचायत के तेलिया गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी
फुल्लीडुमर.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पहाड़ पंचायत के तेलिया गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कथा स्थल से निकली इस शोभायात्रा में 251 महिलाओं व युवतियों ने अपने सिर पर कलश रखकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचे. जहां विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरायी अनुष्ठान को पूरा किया गया. इसके बाद पुन: शोभायात्रा उसी मार्ग होते हुए कथा स्थल पहुंची. यज्ञ को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार सिंह, सचिव मुरारी प्रसाद सिंह, उप सचिव जितेंद्र कृष्ण सिंह, पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, प्राण मोहन सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सुमन सिंह एवं सहयोगी के रूप में केशव कुमार सिंह, दिलीप प्रसाद सिंह, मनोरंजन सिंह, संजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, अंकुश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, सुंदरम कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, विनीता देवी, पंकज कुमार सिंह व समीर सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा ग्रामीण युवाओं की भी जिम्मेदारी तय की गयी है. अध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी से आयी सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पूज्य आराधना देवी के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसके साथ ही भागवत कथा शुरू हो गयी है. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल तैयार किये गये है.