छात्राओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्राओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बौंसी. मशाल खेल प्रतियोगिता अंतर्गत बौ़ंसी बाज़ार स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के बीच विद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सीएनडी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ए ने टीम बी को कड़ी चुनौती देते हुए 39/17 से पराजित कर जीत अपने नाम कर लिया. खेल के पहले राउंड में निर्धारित समय के अंदर टीम ए ने कुल 28 प्वाइंट बनाये. जबकि टीम बी ने कुल 13 प्वाइंट बनायें .दूसरे राउंड के खेल में टीम ए कुल 11 प्वाइंट बनाने में सफल रही. वहीं टीम बी केवल 4 प्वाइंट बनाने में सफल रही. टीम ए के तरफ़ से कैप्टन कोमल कुमारी की जुझारू टीम प्रारंभ से ही टीम बी पर हावी रही. टीम ए के तरफ से कैप्टन सहित रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, पल्लवी कुमारी, आशियां खातुन, चांदनी कुमारी, खुशबू खातून और मिनाक्षी कुमारी खेल रहे थे. जबकि टीम बी की तरफ से कैप्टन आयुषी कुमारी, सहारा कुमारी, छोटी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रिया कुमारी, ममता कुमारी, ज़िया भारती और जुली कुमारी. मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन, खेल प्रभारी पंकज कुमार, शारीरिक शिक्षक हरिश गांगुली, शिक्षक संजीव कुमार मंडल, सीएनडी विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राण मोहन झा सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >