हाईस्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू

क्षेत्र के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी. कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा, जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा ली जा रही है.

पंजवारा. क्षेत्र के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयी. कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा, जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा ली जा रही है. पहले दिन विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने पहली पाली में भौतिकी फिजिक्स व दूसरी पाली में रसायन केमिस्ट्री की परीक्षा दी. वहीं कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने पहली पाली में और दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान व पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा में हिस्सा लिया. प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत तिवारी ने बताया कि परीक्षा का समापन 27 सितंबर को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >