बांका/रजौन. स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में बुधवार को परिचय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में इग्नू भागलपुर के क्षेत्रीय निदेशक कृति विक्रम सिंह, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, इग्नू समन्वयक डॉ ज्योतिष प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार राव, सिकंदर यादव, विजय प्रसाद साह तथा दिवाकर प्रसाद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान जनवरी सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया गया तथा उन्हें इग्नू के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गयी. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इग्नू एक ऐसी संस्था है जिसका 38 देशों में एक साथ अध्ययन केंद्र संचालित हो रहा है और विद्यार्थी इस माध्यम से सहजता से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं को इग्नू पाठ्यक्रम की तैयारी तथा अध्ययन के दौरान किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी दी. परिचय बैठक के बाद परिसर में पौधरोपण भी किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह, गंगाधर सिंह, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, लेखापाल सुभाष प्रसाद सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
इग्नू अध्ययन केंद्र में परिचय बैठक का आयोजन, छात्रों को दी गयी जानकारी
स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में बुधवार को परिचय बैठक का आयोजन किया गया.
