आईजी ने किया बाराहाट थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

आईजी ने किया बाराहाट थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

पंजवारा. पुलिस केंद्र भागलपुर में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार द्वारा की गयी. इस कार्यक्रम में भागलपुर और बांका जिले के कुल 18 पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया. वहीं बांका के बाराहाट थ���नाध्यक्ष दीपक पासवान एवं पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार ठाकुर को फिरौती हेतु अपहरण मामले में गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तीन अपहरणकर्ताओं को फिरौती में प्राप्त 25 लाख रुपये अपहृत का छीना हुआ बाइक एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो व चार मोबाइल सेट के साथ गिरफ्तार का घटना का सफल उद्वेदन में उल्लेखनीय कार्य के लिए बांका जिला के बाराहाट थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं 6000 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >