हाइवा ने यात्री बस में मारी टक्कर,चालक समेत पांच लोग हुए जख्मी

धोरैया- सन्हौला मार्ग पर तिलवारी पीर बाबा मजार के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने पीछे से सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे यात्री बस पर बैठे चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

धोरैया(बांका). धोरैया- सन्हौला मार्ग पर तिलवारी पीर बाबा मजार के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदे हाइवा ने पीछे से सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे यात्री बस पर बैठे चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ज़ख्मियों में गंगदौरी गांव निवासी प्रेम ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, ऋषि देव पासवान, प्रदीप ठाकुर तथा चालक कोला नारायणपुर गांव निवासी नीलम दास शामिल हैं. सभी ज़ख्मियों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने चालक को छोड़ गंभीर अवस्था में जख्मी चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक सुमन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा दुर्घटनाकारित हाइवा तथा यात्री बस को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >