प्रशासन-एकादश को एक विकेट से हरा हाइस्कूल ने जीती ट्राॅफी

कटोरिया हाइस्कूल के मैदान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दिवसीय फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ.

कटोरिया. कटोरिया हाइस्कूल के मैदान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दिवसीय फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ. जिसमें प्रशासन-एकादश टीम को एक विकेट से हराकर हाइस्कूल कटोरिया की टीम ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन-एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 58 रन बनाए. जवाबी पारी में हाइस्कूल कटोरिया की टीम ने 12वें ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब तौफिक अंसारी को मिला. उसने 3 विकेट लिए व 17 रन भी बनाए. मैच में अंपायर की भूमिका आदित्य व सुमित ने निभाई. जबकि स्कोरिंग सोल्जर ने किया. आयोजन को सफल बनाने में खेलप्रेमी पंकज कुमार पप्पू, रितेश कुमार ठाकुर, गुड्डु पोद्दार, नीतीश, कृष्णा, अमन राज, रंजीत कुमार, गोलू चौधरी, निखिल आदि ने अहम भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >