युवती को ब्लेड मारकर किया जख्मी, शिकायत दर्ज

शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में शुरु हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि बच्चों को छुड़ाने गयी युवती के ऊपर ही हमला कर जख्मी कर दिया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में शुरु हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि बच्चों को छुड़ाने गयी युवती के ऊपर ही हमला कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में शुक्रवार की सुबह दो बच्चे खेल-खेल में आपस में ही लड़ने लगे और दोनों मारपीट करने लगे. इसी बीच सिकंदर मेहतर की पुत्री गौरी कुमारी अपने भाई के साथ मारपीट करते देखा तो दोनों को एक दूसरे से छुड़ाने लगी. इसके बाद दूसरे पक्ष के मारपीट कर रहे लोगों ने गौरी कुमारी के मुंह पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी गौरी कुमारी को लेकर उसके पिता सिकंदर मेहतर, मां राजनंदनी देवी थाने पहुंची, जहां से पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. वहीं इलाज कराकर लौटी जख्मी गौरी कुमारी ने गांव की ही अन्नपूर्णा देवी समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. दूसरी ओर आरोपी अन्नपूर्णा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >