कटोरिया में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कटोरिया, पूजा-पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कटोरिया और आसपास के क्षेत्रों में गणेश पूजा के दूसरे दिन भी भक्ति और उत्साह का माहौल छाया रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी, जहाँ 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजते रहे. विसर्जन, हवन और सामूहिक आरती के साथ पूजा का समापन हुआ, जिसमें सुख-शांति की कामना की गई.

कटोरिया : कटोरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को भी भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न मंदिरों और पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. सुबह से देर शाम तक पूजा स्थलों पर लोगों की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजता रहा.

हवन और सामूहिक आरती के साथ हुई पूजा

कटोरिया बाजार के थाना रोड, देवघर रोड, कठौन शिव मंदिर और राधानगर काली मंदिर परिसर स्थित पूजा-पंडालों में आयोजन समितियों की ओर से विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करायी गयी.

पूजा के बाद हवन, विसर्जन पूजा और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और समाज में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

पूजा-पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे. श्रद्धालुओं के बीच देर शाम तक प्रसाद का वितरण किया गया.

आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा-पंडालों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. पूरे दिन पूजा स्थलों पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा.

दिवंगत व्यवसायी की स्मृति में वर्षों से हो रहा आयोजन

कटोरिया बाजार के थाना रोड में दिवंगत व्यवसायी स्व. विश्वनाथ प्रसाद साह की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया. यह आयोजन पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर गुप्ता के सौजन्य से कराया गया.

आयोजन को सफल बनाने में घनश्याम साह, गोपाल साह, झारी साह (पूर्व पैक्स अध्यक्ष), गुड्डू साह, चुन्नू साह, रामशरण साह, बादल कुमार, विक्की कुमार, अंकित कुमार, आशीष कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >