फरार चल रहे वारंट गिरफ्तार

फरार चल रहे वारंट गिरफ्तार

बांका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाड़ा गांव से पुलिस ने कुर्की जब्ती के एक वारंट अभियुक्त को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि डाड़ा गांव निवासी मांगन साह पर न्यायालय के द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया था. गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया. वृद्ध महिला के साथ मारपीट बांका. सदर थाना क्षेत्र के लिखनीकोझी गांव में एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की गयी. महिला जख्मी हो गयी. सदर थाना में आवेदन दिया गया है. जख्मी मोसबा देवी ने बताया कि उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव राय ने मेरे ऊपर गलत आरोप लगाकर मेरे साथ मारपीट किया. वह जख्मी हो गयी. वहीं सदर अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >