सावन में फल बाजार पर चढ़ा भक्ति का रंग, पंजवारा मंडी में बढ़ी मांग तो सेब-अंगूर समेत फलों के दाम हुए महंगे

Panjwara Fruit Market : सावन के पवित्र महीने में पंजवारा फल मंडी भक्तों की भीड़ से गुलजार है. शाकाहार और फलाहार की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण फलों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, जिससे सेब, अंगूर जैसे फलों के दाम बढ़ गए हैं. जानें वर्तमान फल भाव.

Panjwara Fruit Market : सावन चढ़ते ही फल बाजारों पर सावनी रंग पूरी तरह चढ़ गया है. इस पवित्र महीने में शाकाहार और फलाहार को प्राथमिकता देने के कारण फलों की मांग तेजी से बढ़ गयी है. मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है. पंजवारा फल मंडी में इन दिनों फलों की आवक के साथ कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में दुकानों की संख्या बढ़ी है और फल कारोबारियों ने बढ़ती मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक भी मंगा लिया है.

सावन में शाकाहार और फलाहार ने बढ़ायी डिमांड

सावन के महीने में बड़ी संख्या में लोग मांसाहार से परहेज करते हुए पूरे महीने शाकाहारी भोजन या फलाहार करते हैं. यही वजह है कि इस दौरान फलों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. पंजवारा मंडी में सेब, केला, संतरा, अनार, अंगूर, आम और नाशपाती समेत कई तरह के फल उपलब्ध हैं.

फल विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने की वजह से मंडी में लगातार फल मंगाये जा रहे हैं. ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग गुणवत्ता के फल बाजार में उपलब्ध हैं.

सस्ते और ताजे फल की तलाश में ग्राहक

पंजवारा एक प्रमुख फल मंडी होने के कारण यहां आसपास के क्षेत्रों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. अलग-अलग दुकानों पर फलों के दाम में अंतर होने के कारण ग्राहक कई दुकानों पर कीमत की जानकारी लेने के बाद खरीदारी कर रहे हैं. लोगों की कोशिश है कि उन्हें कम कीमत में ताजे और अच्छे फल मिल सकें.

फल कारोबारियों की बढ़ी कमाई, दुकानों पर भीड़

सावन में फलों की बढ़ती मांग ने कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है. मंडी में फलों की आवक बढ़ने के साथ दुकानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. खासकर सुबह और शाम के समय बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक देखी जा रही है.

मांसाहार बाजार की चमक पड़ी फीकी

सावन शुरू होने के बाद मांसाहार की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में कमी देखी जा रही है. मांग घटने के कारण मांस विक्रेता भी पहले की तुलना में कम मात्रा में माल मंगा रहे हैं. सात्विक भोजन और फलाहार की बढ़ती प्रवृत्ति का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है.

पंजवारा मंडी में फलों का भाव

फलमौजूदा भाव
🍎 सेब₹170–280 प्रति किलो
🍇 अंगूर₹250 प्रति किलो
🥭 आम₹150–170 प्रति किलो
🍊 संतरा₹160 प्रति किलो
🍎 अनार₹150–200 प्रति किलो
🍐 नाशपाती₹150 प्रति किलो
🥝 कीवी₹110–180 प्रति पैकेट
अमरुद₹50–80 प्रति किलो
पपीता₹50 प्रति किलो
🍌 केला₹50–70 प्रति दर्जन
खीरा₹80 प्रति किलो


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >