शराब के साथ चार तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार

उत्पाद टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है

बांका. उत्पाद टीम ने जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसमें जिलेबिया मोड़ थाना अंतर्गत केनुआ झरना मोड़ के समीप से चार पहिया वाहन से बेगूसराय मटिहानी निवासी अमन कुमार को 110.700 लीटर शराब व वाहन के साथ गिरफ्तार किया. वहीं बौसी थाना अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट से खगड़िया बलुआही निवासी शंकर चौधरी को 10.260 लीटर शराब, अमरपुर थाना अंतर्गत महगामा मोड़ के समीप से अमरपुर निवासी संतोष कुमार को 15 लीटर चुलाई शराब व बांका थाना अंतर्गत अलीगंज एचपी गैस गोदाम के समीप से धोरैया गोड़ा निवासी रंजीत महलदार को 180 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि शराब सेवन के आरोप में चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया. इस अभियान में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार, संजय पासवान, संजय पासवान, विनीता भारती सहित पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >