ऑटो पलटने से किशोर समेत चार लोग जख्मी

सदर थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा के समीप ऑटो पलटने से एक किशोर समेत चार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

बांका. सदर थाना क्षेत्र के लीलागोड़ा के समीप ऑटो पलटने से एक किशोर समेत चार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दुधारी गांव निवासी 12वर्षीय बलराम कुमार, शिवांशु कुमार, मनोज मांझी व भुटन दास ऑटो से गांव में आयोजित यज्ञ को लेकर चंदा चिठ्ठा के लिए पथाय जा रहे थे. इसी दौरान घटना स्थल के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बाइक चालक को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. जिसमें ऑटो पर सवार उक्त सभी जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी शिवांशु कुमार व मनोज मांझी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >