बहदिया मोड़ पर टोटो पलटने से परिवार के चार लोग घायल

बहदिया मोड़ पर टोटो पलटने से परिवार के चार लोग घायल

कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बहदिया मोड़ के समीप मंगलवार को यात्रियों से भरी एक टोटो असंतुलित होकर पलट गयी. दुर्घटना में एक परिवार की चार महिलाएं जख्मी हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. दुर्घटना में जख्मी सभी लोग बांका थाना क्षेत्र के धावाटांड गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर टोटो द्वारा राधानगर बाजार के बगल स्थित राजासारे गांव लौट रहे थे. बहदिया मोड़ पर सड़क किनारे स्थित गीली मिट्टी में असंतुलित होने के कारण टोटो पलटी. घायलों में राजासारे गांव निवासी असलम अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी अफरीन खातून, उसकी 14 वर्षीया पुत्री तरन्नुम खातून, सलीम अंसारी की 42 वर्षीया पत्नी रेखा बीबी व स्व अजगर अंसारी की 85 वर्षीया पत्नी वसीरन बीबी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >