दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार जख्मी, रेफर

अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में डुमरामा हाई स्कूल के समीप रविवार की शाम दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में डुमरामा हाई स्कूल के समीप रविवार की शाम दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के गजाधर साह की पत्नी उर्मिला देवी व उनका पुत्र रोहित कुमार एवं एतवारी साह तथा बुजुर्ग महिला उगनी देवी अपने घर से कार पर सवार होकर रिश्तेदार के घर रजौन थाना क्षेत्र के जाखा गांव जा रहे थे. तभी डुमरामा हाई स्कूल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी कार में टक्कर हो गयी. जिसमें उक्त चारों कार सवार जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ रोहित चंचल ने सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी उर्मिला देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >