आंगनबाड़ी केंद्र पर मीनू के अनुसार नहीं मिला रहा भोजन

प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं.

संजीव पाठक, बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं. इसी कड़ी में क्षेत्र के केंद्र संख्या 75 पर लाभुक ग्रामीणों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यहां मीनू का कोई प्रतिपालन नहीं होता है. मंगलवार को बच्चों के बीच रसिया की जगह खिचड़ी परोस दिया गया. वहीं केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति पर भी सवाल उठाया है. मंगलवार को महज 11 बच्चे ही केंद्र पर मौजूद थे. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त केंद्र पर कभी भी मीनू के अनुसार बच्चों के बीच पौष्टिक आहार नहीं दिया जाता है. सरकार की योजना उक्त केंद्र पर विफल साबित हो रही है. खास बात यह भी है कि संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर व विभागीय अधिकारी के द्वारा जांच तो की जाती है, लेकिन केंद्र का सही संचालन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में स्कूल पूर्व शिक्षा के नाम पर यहां सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. मामले में सेविका दुलारी देवी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है. केंद्र का संचालन नियमानुकूल हो रहा है. इस संबंध में सीडीपीओ सरिता कुमारी ने बताया कि मीनू के अनुसार भोजन नहीं देने की जांच की जायेगी. मामला सही पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >