विक्रमशिला पुल संकट और बढ़ते ट्रांसपोर्ट खर्च का असर, बांका मंडी में खाद्यान्न की कीमतों में हलचल

Banka Market Update : बांका की मंडी में खाद्यान्न की कीमतें ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से प्रभावित हो रही हैं. विक्रमशिला सेतु की समस्या और ईंधन की बढ़ती कीमतें माल ढुलाई को महंगा बना रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में अनाज, दलहन और तेलहन के दाम बढ़ने की आशंका है. सब्जी मंडी में आलू-प्याज के भाव रोज बदल रहे हैं.

Banka Market Update : बांका की मंडी में फिलहाल खाद्यान्न की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जिससे अधिकांश अनाज की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि विक्रमशिला सेतु बाधित होने और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ गया है, जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है. कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में कई जिंसों के दाम बढ़ सकते हैं.

पूर्णिया और कोलकाता से आती है बांका मंडी की अधिकांश आपूर्ति

बांका की प्रमुख मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों और अन्य कृषि जिंसों की बड़ी मात्रा पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से पहुंचती है. दोनों स्थानों की दूरी अधिक होने के कारण माल ढुलाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसके बावजूद बुधवार को मंडी में खाद्यान्न की आवक सामान्य रही, जिससे अधिकांश जिंसों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अनाज की उपलब्धता पर्याप्त है, इसलिए कीमतें नियंत्रण में हैं. हालांकि स्थानीय मांग और आवक के आधार पर कुछ वस्तुओं के दामों में रोजाना मामूली उतार-चढ़ाव जारी है.

विक्रमशिला सेतु और महंगा ईंधन बढ़ा रहे कारोबारियों की चिंता

व्यापारियों के अनुसार भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की समस्या और ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने माल ढुलाई की लागत बढ़ा दी है. इसका असर थोक व्यापारियों से लेकर खुदरा दुकानदारों तक पर पड़ रहा है. अधिक भाड़ा चुकाने के कारण कई खाद्य वस्तुओं की लागत बढ़ रही है. व्यापारियों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न, दलहन, तेलहन और मसालों के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

सब्जी मंडी में रोज बदल रहे हैं आलू और प्याज के भाव

अनाज की तुलना में सब्जी मंडी में आलू और प्याज के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि मौसम और आवक के अनुसार इनकी कीमतें प्रतिदिन बदल रही हैं. किसानों और कारोबारियों की नजर अब आगामी दिनों के मौसम और बाहरी मंडियों से होने वाली आपूर्ति पर टिकी हुई है.

आज बांका मंडी का भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्नन्यूनतम (₹)उच्चतम (₹)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल मंसूरी3,2503,400
चावल अरवा मोटा3,1003,250
चावल बासमती12,50013,500
मसूर दाल6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीला सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज3,8003,900


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >