शंभुगंज में आग लगने से दुकान व घर जलकर राख, लाखों की क्षति

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव में गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से एक दुकान सहित किसान को हजारों की क्षति हो गयी.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव में गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से एक दुकान सहित किसान को हजारों की क्षति हो गयी. आग की शुरुआत गांव निवासी पप्पू चौधरी की किराना एवं कपड़ा दुकान से हुई, जिसने देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक दुकान से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं. आग इतनी तेजी से फैली कि पास स्थित रघु चौधरी का घर भी आंशिक रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मांगू चौधरी के लगभग चार हजार पुआल और बबलू चौधरी के करीब एक हजार पुआल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये. आग की लपटों ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को भयभीत कर दिया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आया. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गये और घंटों मशक्कत कर पानी तथा स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया. यदि समय रहते ग्रामीण सक्रिय नहीं होते तो आग आसपास के कई अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी. इस अग्निकांड में पप्पू चौधरी को करीब 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई हैं. वहीं रघु चौधरी को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ हैं. मांगू चौधरी को करीब 10 हजार रुपये तथा बबलू चौधरी को लगभग 3 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं. घटना की जानकारी अंचल प्रशासन को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर आग लगायी गयी है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >