बांका. केबल तार की चोरी को लेकर कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमार सिंह ने सदर थाने में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि दर्ज प्राथमिकी के बाद अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को चोरी के तार के साथ पकड़ लिया गया है. इसके निशानदेही पर टावर में चोरी करने वाले अन्य नाबालिग और बालिक कुल चार व्यक्तियों की पहचान की गयी है और चोरी का समान खरीदने वाले दो कबाड़ी दुकान को चिन्हित किया गया है. सभी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. चिन्हित कबाड़ी दुकानदार दुकान बंद कर फरार है. चोरी के समान की खरीदारी करने वाले दुकानदार मो शमशाद और रमेश उर्फ फ़ुलटुश के विरुद्ध दर्ज की गयी है. सभी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. साथ ही क्षेत्र के सभी कवाड़ी दुकानों का सत्यापन कराया जा रहा है. सभी कवाड़ी दुकानदारों को अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, जिसका वैक्अप कम से कम एक माह का हो. फेरीवालों से कबाड़ी दुकानदार वहीं समान खरीदेंगे, जो निषिद्ध नहीं है.
केबल तार की चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज
केबल तार की चोरी को लेकर कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमार सिंह ने सदर थाने में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है
