नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विकास यादव के विरुद्ध नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व मांग में सिंदूर देकर छोड़ देने तथा केस मुकदमा करने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है

बेलहर.

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही विकास यादव के विरुद्ध नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व मांग में सिंदूर देकर छोड़ देने तथा केस मुकदमा करने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि तीन मई की रात मेरी पुत्री शौच करने के लिए घर से बाहर निकली तभी उक्त व्यक्ति उसे जबरदस्ती पकड़ कर ले जाने लगा. इसके बाद हल्ला करने पर जब मैं जागी तो देखा कि उक्त व्यक्ति उसके मुंह को बांधकर उसे जबरदस्ती ले जा रहा है. मेरे विरोध करने पर वह उसे लेकर जंगल की ओर भाग गया. पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं लड़की को न्यायालय में 164 की बयान के लिए प्रस्तुत किया है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >