बिजली चोरी करते दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बाराहाट विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा.

बाराहाट. बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है. मंगलवार को बाराहाट विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा. विभाग ने इनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. छापेमारी अभियान मे जेई रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने बाराहाट एवं धर्मडीहा में औचक निरीक्षण किया. टीम में प्रमोद कुमार राम, बिनोद कुमार चौधरी, तुलसी कुमार मंडल और बिनय कुमार चौधरी शामिल थे. जांच के दौरान बाराहाट के सोनडीहा दक्षिणी निवासी उपेंद्र ठाकुर पिता स्व0 नंदकिशोर ठाकुर के द्वारा मीटर को दरकिनार कर अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. जिससे विभाग को लगभग 53503 रुपये का राजस्व की क्षति हुई. वहीं धर्मडीहा निवासी संजय कुमार पंडित पिता सोने लाल पंडित इनके यहां भी मीटर बाईपास पाया गया. अवैध बिजली उपयोग के कारण विभाग को 42679 रुपये का नुकसान हुआ. कुल मिलाकर इनसे 96182 रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिसके बाद दोनों पर केस दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >