मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बेलड़ीहा गांव निवासी श्याम शर्मा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, सोनम कुमारी, मोती शर्मा की पत्नी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलड़ीहा गांव निवासी श्याम शर्मा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, सोनम कुमारी, मोती शर्मा की पत्नी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त व्यक्ति लाठी डंटा लेकर मेरे दरवाजे पर आकर जमीन संबंधी विवाद को लेकर मुझे व मेरे परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध किया तो उक्त सभी लोगों ने मेरे साथ हाथापाई कर मारपीट करने लगे. जिससे मेरा सिर फट गया तथा मैं बुरी तरह जख्मी हो गयी. जब मेरे परिवार के सदस्य मुझे बचाने के लिए आये तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >