फुलहारा गांव में मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी सुखदेव सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही ललन सिंह एवं सावित्री देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी सुखदेव सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही ललन सिंह एवं सावित्री देवी के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि मेरी पत्नी देवंती देवी सरकारी चापाकल पर कपड़ा धो रही थी, तभी उक्त दोनों व्यक्ति आया और गाली-गलौज करने लगा. मेरी पत्नी ने गाली देने से मना किया, तो दोनों ने मेरी पत्नी के कपड़े को उठाकर खेत में फेंक दिया और मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इसकी जानकारी मुझे मिलते ही जैसे ही मैं वहां पहुंचा तो मेरे साथ भी उक्त लोग धारदार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >