नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

चांदन.चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव में जेसीबी चालक के हेल्पर द्वारा शादी की नियत से एक नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोप में थाना में युवक सहित पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्धुवाकुरावा थाना क्षेत्र के चुंआपानी गांव निवासी रुपेश कुमार राय नामक एक युवक चांदन थाना क्षेत्र के एक जेसीबी मालिक के यहां रहकर हेल्पर का काम करता था. गत 5 अप्रैल की मध्यरात्रि उक्त आरोपी बगल में ही रहने वाली एक नाबालिग को शादी की नियत से लेकर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >