शहर के दो अवैध नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

अमरपुर शहर में अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

अमरपुर. अमरपुर शहर में अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी रेफरल अस्पताल अमरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिप्ति सिन्हा के लिखित आवेदन पर शहर के निरंजन मेडिकल हॉल एवं प्रवीण नर्सिंग होम के विरुद्ध थाना में दर्ज की गयी है. जिसमें कहा गया है कि शहर के पुरानी चौक के समीप निरंजन मेडिकल हॉल एवं प्रवीण नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित करते पाया गया. जिसमें क्लीनिकल प्रतिष्ठान पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2010 तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का उल्लंघन का मामला पाया गया. गत बुधवार को जांच टीम के पहुंचने पर संचालक द्वारा नर्सिंग होम के मुख्य द्वार को बंद कर दिया था. पुलिस द्वारा दरवाजे का ताला तोड़ कर जांच टीम अंदर गए, जहां दो कमरों में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा बरामद हुआ था. साथ ही नर्सिंग होम में चार गर्भवती महिलाएं भी भर्ती थी. चारों महिलाओं को प्रसव के लिए एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया. जांच के दौरान नर्सिंग होम में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं पाये गए एवं यह भी जानकारी मिली कि यहां मरीजों की जान खतरे में रहती है. इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मालूम हो कि शहर में चार दिन पूर्व जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश ने सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम द्वारा शहर में संचालित विभिन्न जांच घर एवं नर्सिंग होम में छापेमारी की गयी थी. इस दौरान एक नर्सिंग होम में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाई सहित गड़बड़ी पायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >