बेलहर. थाना क्षेत्र की तरैया व लौढ़िया पंचायत अंतर्गत बारा, चिरौता गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापामारी किए जाने पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. जिसमें बारा गांव के सुनील कुमार के विरुद्ध 13592 रुपये, चिरौता गांव के सनोज ठाकुर के विरुद्ध 11722 रुपये, बद्री चौधरी के विरुद्ध 9701 रुपये का आर्थिक जुर्माना किया गया.
विद्युत चोरी मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र की तरैया व लौढ़िया पंचायत अंतर्गत बारा, चिरौता गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापामारी किए जाने पर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया.
