चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

घोड़बहियार बाबूरामपुर एवं बलिया गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी कर चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया.

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के घोड़बहियार पंचायत अंतर्गत घोड़बहियार बाबूरामपुर एवं बलिया गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी कर चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलहर के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. जिसमें घोड़बहीयार गांव के उपेंद्र तुरी के विरुद्ध 25 हजार 173 रुपये का तथा बासुकी तुरी के विरुद्ध 25 हजार 820 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है. वहीं बाबूरामपुर गांव के संतोष कुमार के विरुद्ध 9670 रुपये तथा बलिया गांव के सानिया कुमारी के विरुद्ध 25 हजार 810 का आर्थिक जुर्माना किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >