शंभुगंज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय शंभुगंज में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 2026 की औपचारिक शुरुआत की गयी.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय शंभुगंज में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 2026 की औपचारिक शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, सीएचसी प्रभारी डॉ अजय शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, बीसीएम रवि कुमार, जीविका बीपीएम राजीव राय तथा पिरामल फाउंडेशन की सुष्मिता सिन्हा सहित कई अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर मध्य विद्यालय शंभुगंज के प्रधानाध्यापक रघुनंदन सिंह, मध्य विद्यालय कर्णपुर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, एलएस संगीता कुमारी और आशा कार्यकर्ता नीलम देवी भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ, सीओ द्वारा फीता काट कर किया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा, जिसके तहत घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाई जायेगी. कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >