रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, एक दूसरे की शिकायत

थाना क्षेत्र के झालुचक गांव में रास्ता विवाद में चाचा भतीजे के बीच मारपीट हो गयी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के झालुचक गांव में रास्ता विवाद में चाचा भतीजे के बीच मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार झालूचक गांव के नारायण दास अपने ही भतीजे मुकेश दास को जमीन से निकलने के लिए रास्ता नहीं दे रहा था. इसको लेकर नारायण दास और उसके भतीजे मुकेश दास के बीच विवाद होने लगा. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होने लगी. घटना के बाद एक पक्ष के मुकेश दास तो दूसरे पक्ष के नारायण दास ने थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >