रास्ते के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ दबंगों ने विष्णुदेव मांझी और उनके पुत्र रामानंद कुमार के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर घर में घुसकर मारपीट की. इस घटना में पिता-पुत्र दोनों को मामूली चोटें आई हैं. पीड़ित के अनुसार, गांव के रास्ते के उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो शनिवार को अचानक बढ़ गया और मारपीट में बदल गया. पीड़ित विष्णुदेव मांझी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रामरेखा मांझी, मुनि मांझी सहित चार अन्य लोगों ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर मारपीट की. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ. घटना के बाद घायल विष्णुदेव मांझी और उनके पुत्र ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ितों ने आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं दूसरी ओर आरोपित पक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >