फल दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट

शहर के गांधी चौक पर शुक्रवार की सुबह फल दुकान लगाने को लेकर दो ���ुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई.

बांका. शहर के गांधी चौक पर शुक्रवार की सुबह फल दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच दुकान लगाने की जगह को लेकर पहले कहा-सुनी हुई. इसके बाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया. घटना के दौरान चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. मारपीट में दुकानदार लालू कुमार एवं विश्वकर्मा कुमार को चोटें आयी, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >