दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता व पुत्र हुए घायल

बाइक पर सवार पिता व पुत्र हुए घायल

कटोरिया-बलियामहरा मार्ग पर बीचकौड़ी मोड़ पर हुई दुर्घटना

कटोरिया कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर बीचकौड़ी मोड़ के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें एक बाइक पर सवार पिता व पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गये. दुर्घटना में बड़वासिनी पंचायत के बिजहरा गांव निवासी गैबी यादव (75वर्ष) व उसका पुत्र संतोष यादव (30वर्ष) घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी पिता-पुत्र का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी संतोष यादव ने बताया कि आगे चल रही बाइक के चालक द्वारा अचानक गाड़ी को मोड़ लिए जाने के कारण दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >