विशेष अभियान चलाकर किसानों का बनाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री आइडी

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में शनिवार को शिविर आयोजित कर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाये गये

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में शनिवार को शिविर आयोजित कर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाये गये. इस दौरान अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में आयोजित शिविर का पूरे दिन घुम-घुमकर निरीक्षण किया. अंचलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनवाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का सरल, पारदर्शी व त्वरित लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है. इस पहल के माध्यम से किसानों की भूमि से संबंधित जानकारी, आधार संख्या और अन्य विवरणों को डिजिटल रूप से एकत्रित किया जा रहा है. ताकि योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के किसान तक पहुंच सके. इसलिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक, राजस्व व भूमि सुधार विभाग के हल्का कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व भूमि से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य होंगे. प्रक्रिया के अंतर्गत ई-केवाइसी, भूमि दस्तावेजों का सत्यापन व ई-साइनिंग के बाद फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी तैयार की जायेगी. आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अवश्य बनवाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >