बांका/रजौन. किसानों को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए फॉर्मर आईडी कार्ड बनाया जायेगा. एग्री स्टेक परियोजना के तहत किसानों के हित में बड़ी पहल है. फॉर्मर आईडी कार्ड बन जाने से बार-बार केवाईसी करने के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. साथ ही बार बार दस्तावेज भी जमा नहीं करने पड़ेंगे . निबंधन के बाद हर किसान को एक यूनिक फार्मर आईडी दी जायेगी, जिसके जरिए किसान सभी तरह के योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से ले पायेंगे. किसानों के लिए फॉर्मर आईडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दो चरणों में बनाया जायेगा. जिसमें प्रथम चरण के तहत 6, 7, 8 और 9 जनवरी को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ये शिविर लगाये जायेंगे. वहीं द्वितीय चरण के तहत 18 से 21 जनवरी तक इस विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. फॉर्मर आईडी के लिए किसानों को आधार कार्ड, ऑनलाइन जमीन की रसीद की छायाप्रति और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है. प्रथम चरण के तहत 6 जनवरी को रजौन प्रखंड के नवादा-खरौनी, संझा-श्यामपुर, मोरामा-बनगांव एवं खैरा पंचायत में इस शिविर का आयोजन होगा, जबकि 7 जनवरी को हरचंडी-अमहारा, मझगांय-डरपा, ओड़हारा, भवानीपुर-कठौन व धौनी पंचायत में यह शिविर लगेगी. 8 जनवरी को धायहरना-महगामा, सिंहनान, तिलकपुर, कठचातर-लीलातरी में तथा 9 जनवरी को सकहारा, राजावर व चिलकावर-असौता में शिविर का आयोजन होगा. वहीं इसके बाद 18 से 21 जनवरी के बीच द्वितीय चरण के तहत सभी पंचायतों में इस शिविर का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
