निवर्तमान थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद को सम्मान के साथ दी विदाई

थाना परिसर में शनिवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद की विदाई समारोह सह नये थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

बेलहर. थाना परिसर में शनिवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद की विदाई समारोह सह नये थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर वर्तमान थानाध्यक्ष को भावभिनी विदाई देते हुए नये थानाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुअनि आदित्य कुमार ने की. वहीं मंच संचालन समाजसेवी संतोष भगत ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लगभग दो साल के कार्यकाल पूरा कर लेने पर बेलहर से स्थानांतरित होकर शंभुगंज गये निवर्तमान थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वभाव की सभी ने सराहना की. वहीं नये थानाध्यक्ष से लोगों ने बेलहर क्षेत्र को अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना एवं क्षेत्र में सशक्त पुलिसिंग व्यवस्था कायम करने की उम्मीद की.

इस मौके पर थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने नए थानाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र के साथ उपहार देते हुए भावभिनी विदाई दी. इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक कर दोनों थानाध्यक्षों को पुष्प गुच्छ, पुष्प माला, अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिला पार्षद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मुखिया नंदेश्वरी यादव, रामानंद पंडित, बलराम यादव, विजय हांसदा, अभिषेक कुमार, मुख्य प्रतिनिधि राम जी भगत, पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार भगत उर्फ मंटू भगत, जदयू नेता बबलू सिंह, समाजसेवी मधु सिंह, उमा दीदी, चांसी यादव, शैलेंद्र कुमार मंटू, रामबालक यादव, संजीव कुमार भगत, सुभाष यादव प्रमोद यादव, राजीव कुमार सिंह उर्फ टुड्डू सिंह, अभिलाष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अवधेश सिंह, राजीव कुमार उर्फ नजीर भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >