पैक्स अध्यक्ष से रंगदारी की मांग, दो पर प्राथमिकी दर्ज

बहोरना पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही आयुष कुमार सिंह एवं शशि भूषण सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज एवं अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बहोरना पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही आयुष कुमार सिंह एवं शशि भूषण सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज एवं अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने लिखित बयान में बताया है कि वर्ष 2024 में उन्होंने चुनाव के माध्यम से पैक्स अध्यक्ष का पद जीतकर हासिल किया है. इसी बात को लेकर विपक्षी उनसे बदले की भावना रखते हुए रास्ते में चलते समय गाली-गलौज एवं अभद्र टिप्पणी करते हैं. आयुष कुमार सिंह अपने पिता के चुनाव हारने से आक्रोशित होकर उनके दोस्त एवं रिश्तेदारों को जगह-जगह रोककर खुलेआम धमकी देता है कि यदि पैक्स अध्यक्ष बने रहना है तो हर महीने रंगदारी देनी होगी. वह अपने हाथ में पिस्तौल लहराते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाता है तथा हथियार के साथ खुलेआम घूमता है. वहीं, शशि भूषण सिंह भी रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए वर्ष 2026 में धान क्रय करने पर रंगदारी की मांग करने लगा तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में उन्होंने अपने गांव समाज के लोगों को सूचित किया. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पिता-पुत्र के विरुद्ध न्यायालय में सनाहा दर्ज कराया गया है. गांव समाज के लोगों द्वारा पंचायती बैठक कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति काफी मनबढ़ एवं दबंग प्रवृत्ति के होने के कारण पंचायत में आने से इनकार कर दिया तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >