वॉलीबॉल प्रतियोगिता : बिहार-झारखंड की 16 टीमों के बीच हो रहा रोमांचक मुकाबला

सती काली स्थान परिसर में शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

काली स्थान परिसर में हुआ शुभारंभ

पंजवारा. सती काली स्थान परिसर में शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इस दौरान स्थानीय समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्ति डॉ भवेश चंद्र झा एवं शिक्षक वृक्ष किशोर झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर मैदान में युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा गया. बताया गया कि इस प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है. सभी टीमों के बीच नॉकआउट प्रारूप में मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहले ही दिन हुए मैचों में खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया. प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने पसंदीदा टीमों का हौसला बढ़ाया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को पहचान देना है. लगातार दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और पुरस्कार दिये जायेंगे. ग्रामीण खेल प्रेमियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से न सिर्फ खेल भावना मजबूत होती है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है. पूरे परिसर में खेल और उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >