''मन की बात'' मेंजल संरक्षण और अंत्योदय पर रहा जोर

'मन की बात' मेंजल संरक्षण और अंत्योदय पर रहा जोर

पंजवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को रविवार को पंजवारा सहित आस-पास के क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक सुना गया. पंजवारा पंचायत के मुखिया भोला पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने शिरकत की. मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री सुभाष साह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पीएम के मार्गदर्शन को अनुकरणीय बताया. कार्यक्रम के दौरान चिक्कु भगत और पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >