उपचुनाव में निर्वाचित पंच व वार्ड सदस्य को मिला प्रमाण पत्र

प्रखंड के खैरा पंचायत के वार्ड 11 के पंच एवं चिलकावर-असौता पंचायत के वार्ड 2 के वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गया.

बांका/रजौन. प्रखंड के खैरा पंचायत के वार्ड 11 के पंच एवं चिलकावर-असौता पंचायत के वार्ड 2 के वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गया. निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. खैरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 पंच पद के लिए बाबूलाल हरिजन निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं चिलकावर-असौता पंचायत वार्ड 2 में वार्ड सदस्य के लिए दो प्रत्याशी पिंकी देवी एवं मंजो देवी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में थी. उपचुनाव पर्यवेक्षक भागलपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अंतिमा कुमारी द्वारा खैरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के पंच पद के लिए बाबूलाल हरिजन को निर्विरोध एवं चिलकावर-असौता पंचायत वार्ड नंबर 2 से मंजो देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. पिंकी देवी को 143 मत एवं मंजो देवी को 228 मत प्राप्त हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >