बाथरूम में गिरने से वृद्ध महिला की मौत

प्रखंड के बसबिट्टा गांव में रविवार की सुबह बाथरूम में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. 65 वर्षीय चंपकलता देवी पत्नी ब्रह्मदेव मंडल करीब आठ बजे बाथरूम में शौच के लिए गयी

धोरैया.

प्रखंड के बसबिट्टा गांव में रविवार की सुबह बाथरूम में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. 65 वर्षीय चंपकलता देवी पत्नी ब्रह्मदेव मंडल करीब आठ बजे बाथरूम में शौच के लिए गयी. काफी देर तक न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगायी, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे स्वजन ने दरवाजा खोला तो देखा चंपकलता देवी बाथरूम में गिरी पड़ी थी. आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लेकर आये, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार महिला की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पूर्व हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >