बोलेरो की टक्कर से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

शहर के आजाद चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी है.

बांका. शहर के आजाद चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने पीछे से टक्कर मारकर वृद्ध को घायल कर दिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बौंसी प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी दासू पंडित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध वाहन के नीचे दब गये. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाल कर पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गयी. वहीं दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक उक्त चौक के समीप गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया. वहीं वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है. उधर मृतक के परिजन के बयान पर थाना में गाड़ी मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >