पुआल की टाल से गिरकर वृद्ध जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में पुआल की टाल लगाने के दौरान गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध जख्मी हो गया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में पुआल की टाल लगाने के दौरान गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी मदन सिंह को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ रतन रौशन ने जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मदन सिंह अपने घर के समीप पुआल की टाल लगा रहा था. तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह पुआल की टाल के ऊंचाई से जमीन पर गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >