30 राजमिस्त्रियों के लिए भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण शुरू

भावसर फाउंडेशन ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जिले के बड़ाहट प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए 10 दिवसीय आरपीएल शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

पंजवारा. भावसर फाउंडेशन ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जिले के बड़ाहट प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए 10 दिवसीय आरपीएल शिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसका उद्देश्य राजमिस्त्रियों को सुरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी निर्माण की तकनीक से अवगत कराना है. प्रशिक्षण का उद्घाटन अंचलाधिकारी विकास ने किया. इस अवसर पर भावसर फाउंडेशन के केंद्र प्रबंधक अजित सिंह, ट्रेनर अजित कुमार द्वेदी, मिथुन कुमार, राकेश कुमार, और राजेश कुमार भी उपस्थित रहे. केंद्र प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों को भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के 30 चयनित प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं. उन्हें भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की जायेगी. प्रशिक्षण के सफल समापन और मूल्यांकन के बाद, सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. इसके साथ संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका, टूल किट और रिफ्रेशमेंट भी दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त, सभी उत्तरीर्ण राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण के बाद 7,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जायेगी. यह प्रोत्साहन राशि उन्हें अपने कौशल को बेहतर बनाने और सुरक्षित निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >