बैंक मैनेजर की लापरवाही से युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार

बैंक मैनेजर की लापरवाही से युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार

बौंसी. बैंक मैनेजर की लापरवाही की वजह से युवक के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए 1,02,600 (एक लाख दो हजार छः सौ) रुपये की निकासी हो गयी. मामला बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के कमलूचक गांव की है. इस मामले में युवक सोमेश कुमार तिवारी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर को कोई हैक कर ई सिम बनाकर 28 जुलाई से चला रहा था. इसकी सूचना उसने इसाफ बैंक व अन्य सभी बैंकों, जहां युवक का खाता है को दी थी. युवक ने बताया कि एक अगस्त को इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक बौसी के ब्रांच जाकर 50 हजार रुपये की निकासी की. अपने खाता पर होल्ड लगाने के लिए ब्रांच मैनेजर से कहा. मैनेजर द्वारा होल्ड लगाने की बात बतायी गयी. युवक ने आवेदन में आगे बताया है कि दो अगस्त को वह पुनः इसाफ बैंक गया था. स्टेटमेंट निकाला तो देखा कि एक रुपये यूपीआइ से ट्रांसफर किया गया है. पुन: कस्टमर रिक्वेस्ट फॉर्म जमा कर खाता को लॉक करने का आग्रह किया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष के साथ-साथ साइबर थानाध्यक्ष को भी देने की बात युवक ने बतायी. चार जुलाई को युवक जब पुनः बैंक पैसा निकासी करने गया तो वहां के ब्रांच मैनेजर और स्टाफ ने बताया कि आपके अकाउंट से 1,02,600 रुपये की निकासी यूपीआई द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा कर ली गयी है. इस मामले में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि वह बैंक के कार्य से पटना मीटिंग में थे. उस दिन उनका असिस्टेंट बैंक में कार्यरत था. इस विषय में जानकारी वही पूरी जानकारी दे पायेंगे. वहीं असिस्टेंट मैनेजर आलोक पटेल ने कहा कि बैंक आवर में बैंक आकर बात करने पर मामले की पूरी जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >