चेक पोस्ट से शराबी गिरफ्तार

शराब तस्कर और शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट से मंगलवार रात एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

पंजवारा. शराब तस्कर और शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट से मंगलवार रात एक शराबी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिले के गोढ़ियाहाट निवासी मुकेश कुमार पिता दिलीप यादव के रूप में हुई है., जो झारखंड के गोड्डा जिले की ओर से शराब का सेवन कर आ रहा था. मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार शराबी को आर्थिक जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >