ट्रैक्टर पलटने से चालक विकाश की मौत, घर में मचा कोहराम

ट्रैक्टर पलटने से चालक विकाश की मौत, घर में मचा कोहराम

बांका /रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी आनंदी यादव के पुत्र विकाश यादव का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. पोस्टमार्टम के पश्चात शव घर पहुंचते ही शव से लिपटकर पत्नी सहित 7 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी, 5वर्षीय प्रिया कुमारी सहित 4 वर्षीय अबोध बच्चे बंटी कुमार सहित घर परिवार के सदस्य दहाड़ मारकर रोने लगे. घर परिवार के लोगों को रोते देख किसी के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मालूम हो कि विकास रविवार से सुबह ट्रैक्टर लेकर गोराडीह थाना क्षेत्र की ओर गया था इसी बीच भागलपुर के गोराडीह स्थित तरछा मोड़ के समीप ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें दबकर विकास की मौत हो गयी. सोमवार को मृतक का शव गांव पहुंचा और माहौल चीख चीत्कार में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >