नेम-निष्ठा के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व डोरा

नेम-निष्ठा के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व डोरा

पंजवारा क्षेत्र में सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व डोरा रविवार को नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया. छठ पर्व की तरह इस व्रत की भी महत्ता मंदार क्षेत्र में काफी है. भगवान सूर्य की उपासना से जुड़ा यह पर्व पिछले तीन दिनों से चला आ रहा था. इस पर्व में व्रती महिलाएं निराधार रहकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करती है. उसके बाद ही प्रसाद ग्रहण करती है. डोरा पर्व को लेकर महिलाओं ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की. उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया. डोरा पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >