सीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए : डीएम

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कटोरिया में संभावित दो मार्च के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

सीएम की यात्रा को लेकर डीएम ने कटोरिया में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कटोरिया. समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कटोरिया में संभावित दो मार्च के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. जनसभा स्थल से सटे बगीचा क्षेत्र का निरीक्षण कर डीएम ने साफ-सफाई करवाने एवं झाड़ियों की कटाई, पेड़ों की छंटाई, साफ सफाई व रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया. साथ ही मैदान के ऊबड़ खाबड़ हिस्सों को समतल करने को लेकर भी निर्देशित किया. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दो हेलीपैड निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम के दौरान समुचित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. कॉलेज परिसर से सटे प्रस्तावित स्टॉल एवं जनसभा के लिए लगाए जा रहे टेंट क्षेत्र का निरीक्षण भी डीएम ने किया. पीएचईडी विभाग को हेलीपैड स्थल के समीप पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूरे कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने को कहा. स्वच्छता और पेयजल की उपलब्धता प्रशासन की प्राथमिकता में रहेगी.

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग एवं संभावित ब्लॉकिंग प्वाइंट पर जानकारी ली गयी. डीएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के लिहाज से किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. वहीं ग्रामीण विकास विभाग को नवनिर्मित सड़क के किनारे मिट्टी भराई का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास समतलीकरण कराने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर वहां की तैयारियों का भी जायजा लिया. अस्पताल परिसर में बनी आठ फीट चौड़ी सड़क के चौड़ीकरण का निर्देश दिया गया. परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने तथा चिकित्सा सुविधा को पूरी तरह तैयार रखने की बात कही गयी. इस मौके पर डीडीसी उपेन्द्र कुमार, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ बेलहर डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद, डीईओ देवनारायण पंडित, एडीटीओ निशा राज, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता संतोष सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता दिलीप कुमार, बीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी, एमओ दिग्विजय, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर बिनोद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >